बिहार चुनाव -27 साल की एम बी ए पास कोमल सिंह ने मुकाबले को रोचक बनाया

एलजेपी की टिकट पर मुजफ्फरपुर के गायघाट से हैं चुनावी मैदान में

पिता जदयू से एमएलसी माता एलजेपी से सांसद है

NEWSNLIVE DESK: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होने हैं । पहले चरण में हजार से ज्यादा उम्‍मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होने वाली है । इस चुनाव में एलजेपी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ रही है । चिराग ने एक-एक प्रत्‍याशी को बहुत सोच समझकर मैदान में उतारा है । पार्टी की उम्‍मीदवार कोमल सिंह को चिराग पासवान ने गायघाट विधानसभा से टिकट दिया है । इनकी चर्चा इस समय तेज हैं ।

कोमल सिंह, उम्र- 27 साल, पिता- एमएलसी, मां- सांसद, सालाना आय- 7.94 करोड़, लोन- 30 लाख, ये प्रोफाइल मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट से एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही कोमल सिंह की है।
एलजेपी ने सोच समझ कर ही उनपर ये दांव खेला है। आपको बता दें कोमल की मां वीणा देवी वैशाली लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद हैं। आम चुनाव में वीणा देवी ने राजद के दिग्‍गज नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराया था।

पिता जेडीयू में हैं माता एलजेपी से सांसद है
मां एलजेपी से सांसद हैं, लेकिन कोमल सिंह के पिता दिनेश सिंह जनता दल यूनाइटेड में हैं । वह जदयू से एमएलएसी हैं। जेडीयू और एलजेपी से माता – पिता का होना, कोमल के लिए परेशानी का कारण नहीं है उन्होंने बीजेपी को ही चुना है।

जदयू से कड़ा मुकाबला
इस विधानसभा चुनाव में कोमल सिंह का मुकाबला जेडीयू के महेश्वर यादव से होगा । कोमल सिंह मुजफ्फरपुर जिले की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago