
Bharat varta desk:
गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है । इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया गया है। लेकिन इस्तीफे के बाद झारखंड की चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
कहा जा रहा है कि इस सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सुरेंद्र को चुनाव लड़ाया जा सकता है। एक चर्चा यह भी है कि सरफराज अहमद मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण नाराज चल रहे हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वह पहले कांग्रेस के विधायक थे। बाद में कांग्रेस पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।
इधर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा है कि “झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया,इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ । हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे,झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी । नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक”।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More