
Bharat varta desk:
पंजाब के जालंधर में संगरूर में तैनात डीएसपी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. डीएसपी दलबीर सिंह देओल की लाश सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर पड़ी मिली. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जालंधर के ही एक गांव में डीएसपी दलबीर की कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी. इस दौरान इन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चला दी थी. लेकिन अगले दिन गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गई थी.
ADCP बलविंदर सिंह रंधावा के अनुसार हमें किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी की लाश पड़ी हुई है. हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लाश डीएसपी दलबीर की है. जो कि संगरूर में तैनात थे. उनके सिर पर चोट भी लगी हुई थी. पंजाब पुलिस शुरुआत में इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिली है. घटना के बाद से डीएसपी की सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है.
डीएसपी के दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात को उन्होंने नये साल की पार्टी के बाद डीएसपी को बस स्टैंड के पीछे छोड़ दिया था. घटना के वक्त डीएसपी के साथ उनके गार्ड मौजूद नहीं थे. पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले में डीएसपी के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि डीएसपी की मौत से संबंधित कोई सुराग मिल सके.
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More