Bharat Varta Desk : बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया। भाजपा ने सम्राट चौधरी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जगह हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार विधान परिषद के सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने बधाई दी है। मयूख ने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण अभियान के तहत एक गरीब और जमीनी कार्यकर्ता हरि सहनी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह साबित होता है कि हमारे नेता के कथनी और करनी में अंतर नहीं है। मैं पार्टी के इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। हरि सहनी के पास लंबा राजनीति अनुभव रहा है। वे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हरि सहनी विधान परिषद में जनहित में विपक्ष का मुखर आवाज बनेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More