पटना : बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि बिहार विधान परिषद का नेतृत्व अब किसके हाथ पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सौंपने जा रहा है। इतना तो तय था कि आगामी लोक सभा चुनाव में जातीय समीकरण की तुष्टि के साथ यह नेतृत्व सौंपा जाएगा। इस समीकरण के तहत ही बीजेपी ने अब हरी सहनी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है।
हरि साहनी दरभंगा जिला से आते हैं और दरभंगा जिला में भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हरि साहनी ने 2005 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में केवटी विधानसभा से उम्मीदवार के रूप में इनके नाम की घोषणा भी हो गई थी। लेकिन बाद में इनका टिकट कट गया था, जिसके बाद अब बिहार विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया है। मल्लाह जाति से आने वाले हरि साहनी को नेता प्रतिपक्ष बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। बीजेपी हरि सहनी को वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के विकल्प के तौर पर लगातार आगे बढ़ा रही है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More