ब्रेकिंग न्यूज़

गरीब और जमीनी कार्यकर्ता हरि सहनी को भाजपा ने बनाया विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता : संजय मयूख

Bharat Varta Desk : बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया। भाजपा ने सम्राट चौधरी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जगह हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार विधान परिषद के सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने बधाई दी है। मयूख ने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण अभियान के तहत एक गरीब और जमीनी कार्यकर्ता हरि सहनी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह साबित होता है कि हमारे नेता के कथनी और करनी में अंतर नहीं है। मैं पार्टी के इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। हरि सहनी के पास लंबा राजनीति अनुभव रहा है। वे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हरि सहनी विधान परिषद में जनहित में विपक्ष का मुखर आवाज बनेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

7 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago