बड़ी खबर

खान आवंटन घोटाले में पूर्व आईएएस अरुण कुमार सिंह समेत छह को सीबीआई कोर्ट का समन

Bharat varta Desk

-खान आवंटन घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी व तत्कालीन खान सचिव अरुण कुमार सिंह सहित छह आरोपियों ​के खिलाफ समन जारी किया है। इनमें अरुण के अलावा, उषा ​मार्टिन, उसके निदेशक राजीव झवर, नंदकिशोर पाटोदिया, इंद्रदेव पासवान और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। चार्जशीट पर उपलब्ध दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की कोर्ट ने इन्हें 20 दिसंबर को हाजिर होने को कहा है।

यह मामला वर्ष 2005 में सरकारी अधिकारियों द्वारा उषा मार्टिन को खान आवंटन में लाभ पहुंचाने से जुड़ा है। आरोपियों में अरुण सिंह के अलावा तत्कालीन खान निदेशक इंद्रदेव पासवान और कंपनी प्रबंधन से जुड़े तीन लोग शामिल हैं। इस मामले में सीबीआई ने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) से अभियोजन स्वीकृति मांगी गई थी। झारखंड सरकार को भी कई बार पत्र लिखा था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली। इसके बाद कोर्ट ने मामले से जुड़े सरकारी सेवक सहित सभी आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया और उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया।

खान आवंटन में कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप

पश्चिम सिंहभूम की घाटकुरी माइंस वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को आवंटित की गई थी। उस वक्त अरुण कुमार सिंह खान सचिव थे। गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की दिल्ली ईकाई ने वर्ष 2016 में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि खान आवंटन के लिए केंद्र को जो सिफारिश भेजी गई थी, उसमें अफसरों ने नियमों का उल्लंघन किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएमओ का नाम बदला,‘सेवा तीर्थ’कहलाएगा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More

6 hours ago

नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल : पटना में झलकी भारत की सांस्कृतिक-बौद्धिक विरासत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More

1 day ago

प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे

Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। ‌… Read More

1 day ago

बिहार में पांच आईएएस अधिकारी बदले, मिहिर कुमार सिंह होंगे नए विकास आयुक्त

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More

2 days ago

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका: पीके मिश्रा

-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More

3 days ago

30 नवंबर 2025 को पटना में ज्ञान और साहित्य का महोत्सव – नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल

पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More

4 days ago