
Oplus_131072
Bharat varta Desk
-खान आवंटन घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी व तत्कालीन खान सचिव अरुण कुमार सिंह सहित छह आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। इनमें अरुण के अलावा, उषा मार्टिन, उसके निदेशक राजीव झवर, नंदकिशोर पाटोदिया, इंद्रदेव पासवान और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। चार्जशीट पर उपलब्ध दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की कोर्ट ने इन्हें 20 दिसंबर को हाजिर होने को कहा है।
यह मामला वर्ष 2005 में सरकारी अधिकारियों द्वारा उषा मार्टिन को खान आवंटन में लाभ पहुंचाने से जुड़ा है। आरोपियों में अरुण सिंह के अलावा तत्कालीन खान निदेशक इंद्रदेव पासवान और कंपनी प्रबंधन से जुड़े तीन लोग शामिल हैं। इस मामले में सीबीआई ने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) से अभियोजन स्वीकृति मांगी गई थी। झारखंड सरकार को भी कई बार पत्र लिखा था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली। इसके बाद कोर्ट ने मामले से जुड़े सरकारी सेवक सहित सभी आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया और उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया।
खान आवंटन में कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप
पश्चिम सिंहभूम की घाटकुरी माइंस वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को आवंटित की गई थी। उस वक्त अरुण कुमार सिंह खान सचिव थे। गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की दिल्ली ईकाई ने वर्ष 2016 में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि खान आवंटन के लिए केंद्र को जो सिफारिश भेजी गई थी, उसमें अफसरों ने नियमों का उल्लंघन किया।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More