कला -संस्कृति

खादी मॉल पहुंचे तेज प्रताप, कहा- विदेशी कपड़ा छोड़ें, खादी पहनें

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव खादी मॉल पहुंचे। मॉल में बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उनका स्वागत जूट का पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद मंत्री तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चरखा चलाकर भी देखा। खादी मॉल में उन्होंने शॉपिंग भी की। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि खादी हमारी संस्कृति का परिचायक है। खादी गांधी जी को पसंद था और मुझे भी बहुत पसंद है। मैं हमेशा खादी मॉल में आया करता हूं। मेरा बिहार वासियों से अनुरोध है कि सभी बिहार वासी खादी का कपड़ा पहनें और विदेशी कपड़ों का त्याग करें। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। अपने विभाग में वह खादी के चादर और दूसरे चीजों के प्रयोग का निर्देश विभागीय अधिकारियों को देंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह तो रोज खादी ही पहनते हैं। अब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सप्ताह में एक दिन खादी पहनने के लिए भी कहेंगे। उन्होंने कहा कि खादी मॉल का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ खादी को बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। हम सभी युवाओं और महिलाओं से अपील करेंगे कि खादी पहनें और बिहार के गांवों में बनाए गए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago