
सुपौल संवाददाता :सुपौल पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन देकर सुपौल रेलवे स्टेशन पर जनसुविधा हेतु मांग पत्र समर्पित किया. सुपौल को मॉडल स्टेशन बनाने की लोगों ने मांग की.
दक्षिणी रेलवे ढ़ाला बंद होने से लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित होने के कारण हो रही समस्या का निदान करने के लिए ढाला के पूरव दिशा से पश्चिम दिशा की ओर रैंप ओभर ब्रिज बनाने की सहमती देने का अनुरोध किया. सुपौल रेलवे प्लेट फॉर्म का दक्षिणी छोड़ जहाँ समाप्त होता है वहाँ पाथवे का निर्माण करने, सर्भिस लेन को पूर्णतः विद्युतीकरण कराने, रेलवे स्टेशन के पूरव एक टिकट घर एवं सूचना केंद्र के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने ताकि पूरव से आने वाले मधेपुरा , पुर्णिया, कटिहार, अररिया या सुपौल नगरपरिषद के समस्त वार्ड के लोगों को सुविधा हो सके.
पटना, दिल्ली, कलकत्ता, गोहाटी मद्रास के लिए ट्रेन चलाने की भी मांग की गई. रेलवे महाप्रबंधक, हाजीपुर से मुलाकात कर बारह सूत्री मांग पत्र सौंपने वालों में वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा , रणधीर ठाकुर , सरोज झा, परमानंद सिंह, बिमलेनदू ठाकुर, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद अकबर आदि शामिल थे .
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More