पॉलिटिक्स

कोलकाता: विधायक राजीव बनर्जी को मिली जेड प्लस की सुरक्षा

कोलकाता संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही पूर्व वन मंत्री और डोमजुड़ के विधायक राजीव बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा देने संबंधी जानकारी दी है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों को राजीव बनर्जी के घर जाकर उनकी और आसपास के सुरक्षा के जायजा लेने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय सूत्रों ने बताया है कि सशस्त्र कमांडो राजीव बनर्जी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। घर पर उनकी सुरक्षा के लिए 10 सशस्त्र कर्मियों की तैनाती की जाएगी जबकि कहीं सफर पर अथवा जनसभा में उन्हें घेरकर रहने वाली कमांडो की एक टीम गठित जाएगी। 
लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते रहे। जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई तो अंत में दिल्ली जाकर राजीव बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में  बीजेपी की सदस्यता ली। उनके पहले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी और कई अन्य ने बीजेपी का दामन थामा था जिन पर विभिन्न जनसभाओं में उन पर हमले की कोशिश हुई है। इसलिए सतर्कता बरतते हुए पहले ही राजीव बनर्जी को सुरक्षा दी जा रही है। 

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago