राज्य विशेष

बजट को अर्जुन मुंडा और रघुवर ने सराहा, झामुमो और कांग्रेस ने निशाना साधा

रांची संवादाता: पूर्व मुख्यमंत्री एव भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। बजट नया भारत और आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कोरोना महामारी के बीच प्रस्तुत किया गया 2021-22 का यह बजट लोकल फॉर वोकल के मंत्र पर चलने वाला तथा 130 करोड़ भारतीय के हित में है।

केन्द्रीय बजट पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस बजट से देश की गरीब जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 135 करोड़ जनता के अरमानों पर पानी फेर कर आसन्न पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में राजनैतिक लाभ लेने के लिए पेश किया गया, जो न केवल निंदनीय है वरण भाजपा के संकिर्ण राजनैतिक एवं सत्ता लोलुपता को प्रदर्शित करता है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश आम बजट पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई दी है।
श्री मुंडा ने कहा कि यह बजट अबतक का सर्वश्रेष्ठ बजट है, जिसमें कि सभी क्षेत्रों के गुणात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह बजट ऐसी परिस्थितियों में तैयार किया गया है, जो पूर्व में कभी नहीं थी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्तमंत्री डाॅ0 रामेश्वर उरांव ने लोकसभा में वर्ष 2021-22 के लिए पेश आम बजट को पूरी तरह से निराशाजनक, महंगाई बढ़ाने और सिर्फ पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट बताया है।

डाॅ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि बजट से सबसे बड़ी उम्मीद सैलरी क्लास को रहती है, लेकिन उनकी उम्मीदें भी टूटी है। स्वास्थ्य, शिक्षा , मकान, स्वच्छ पेयजल और सड़क समेत अन्य आधारभूत सुविधा कराने में भी नाकामी हासिल हुई है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago