
कोलकाता संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही पूर्व वन मंत्री और डोमजुड़ के विधायक राजीव बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा देने संबंधी जानकारी दी है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों को राजीव बनर्जी के घर जाकर उनकी और आसपास के सुरक्षा के जायजा लेने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय सूत्रों ने बताया है कि सशस्त्र कमांडो राजीव बनर्जी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। घर पर उनकी सुरक्षा के लिए 10 सशस्त्र कर्मियों की तैनाती की जाएगी जबकि कहीं सफर पर अथवा जनसभा में उन्हें घेरकर रहने वाली कमांडो की एक टीम गठित जाएगी।
लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते रहे। जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई तो अंत में दिल्ली जाकर राजीव बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। उनके पहले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी और कई अन्य ने बीजेपी का दामन थामा था जिन पर विभिन्न जनसभाओं में उन पर हमले की कोशिश हुई है। इसलिए सतर्कता बरतते हुए पहले ही राजीव बनर्जी को सुरक्षा दी जा रही है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More