धर्म/अघ्यात्म

कोरोना संक्रमण से निजात के लिए अल्लाह से संबंध बनाएं, मानवता से विशेष सहानुभूति का संदेश देता है ईद-उल-फितर

भागलपुर। जमात अहमदिया भारत के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल बाकी ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि माह रमजान के रोजे रखने और इबादतों के बाद कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हम सरकार की सभी गाइडलाइन की पालन करते हुए अपने घरों में ईद की खुशियां मना रहे हैं। सलामती, दया, सहनशीलता और गरीबों का ध्यान रखना, यह वह चीजें हैं जो रमजान में एक मुसलमान अपने अंदर पैदा करता है। रोजे रखकर एक मनुष्य अल्लाह को पाने के लिए अपने अंदर नेक तब्दीली पैदा करता है। इसके बाद ईद का दिन अपनी नेकियों की समीक्षा करता है और रमजान की बरकतों को हमेशा अपने जीवन का भाग बनाने की कामना करता है। इस्लामी इबादत मानवता से प्रेम करने और अल्लाह को राजी रखने की तरफ हमें ध्यान दिलाती है। दान देने, दया करने, भूखा रहकर गरीबों की और बीमारों की सहायता करने का अहसास पैदा होता है। आज के हालात में जहां गरीब और सामान्य लोग कई तरह की मुसीबतों से पीड़ित हैं वहां यह ईद हमारे लिए सहानुभूति का संदेश लेकर आई है ताकि हम एक दूसरे की पीड़ा को समझें और अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, तभी हम इन दिनों ईद की खुशियां प्राप्त कर सकते हैं।

संसार के मौजूदा हालात हमें इस बात का एहसास करा रहे हैं कि हम अल्लाह की ओर सच्चे मन से झुक जाएं और उसी से मदद मांगे, न्याय करें, किसी का हक ना मारे, ताकि अल्लाह अपने फज़ल से हमें हर बीमारी, परेशानी से निजात दे, हमें अपने हिफ्ज़-व-अमान में रखें – आमीन!

इंचार्ज प्रेस एंड मीडिया एंव प्रवक्ता अहमदिया मुस्लिम जमाअत- भागलपुर, मुंगेर एवं बांका ।
मोहम्मद अब्दुल बाकी
जिला अमीर अहमदिया मुस्लिम समुदाय व सेवा निर्वित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
9431071723

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

7 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago