कोरोना संक्रमण से निजात के लिए अल्लाह से संबंध बनाएं, मानवता से विशेष सहानुभूति का संदेश देता है ईद-उल-फितर

भागलपुर : जमात अहमदिया भारत के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल बाकी ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि माह रमजान के रोजे रखने और इबादतों के बाद कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हम सरकार की सभी गाइडलाइन की पालन करते हुए अपने घरों में ईद की खुशियां मना रहे हैं। सलामती, दया, सहनशीलता और गरीबों का ध्यान रखना, यह वह चीजें हैं जो रमजान में एक मुसलमान अपने अंदर पैदा करता है। रोजे रखकर एक मनुष्य अल्लाह को पाने के लिए अपने अंदर नेक तब्दीली पैदा करता है। इसके बाद ईद का दिन अपनी नेकियों की समीक्षा करता है और रमजान की बरकतों को हमेशा अपने जीवन का भाग बनाने की कामना करता है। इस्लामी इबादत मानवता से प्रेम करने और अल्लाह को राजी रखने की तरफ हमें ध्यान दिलाती है। दान देने, दया करने, भूखा रहकर गरीबों की और बीमारों की सहायता करने का अहसास पैदा होता है। आज के हालात में जहां गरीब और सामान्य लोग कई तरह की मुसीबतों से पीड़ित हैं वहां यह ईद हमारे लिए सहानुभूति का संदेश लेकर आई है ताकि हम एक दूसरे की पीड़ा को समझें और अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, तभी हम इन दिनों ईद की खुशियां प्राप्त कर सकते हैं।

संसार के मौजूदा हालात हमें इस बात का एहसास करा रहे हैं कि हम अल्लाह की ओर सच्चे मन से झुक जाएं और उसी से मदद मांगे, न्याय करें, किसी का हक ना मारे, ताकि अल्लाह अपने फज़ल से हमें हर बीमारी, परेशानी से निजात दे, हमें अपने हिफ्ज़-व-अमान में रखें – आमीन!

इंचार्ज प्रेस एंड मीडिया एंव प्रवक्ता अहमदिया मुस्लिम जमाअत- भागलपुर, मुंगेर एवं बांका ।
मोहम्मद अब्दुल बाकी
जिला अमीर अहमदिया मुस्लिम समुदाय व सेवा निर्वित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
9431071723

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago