पॉलिटिक्स

कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री का फोटो: जीतन राम मांझी और भाजपा में हो गई भिड़ंत, पप्पू यादव और राजद मांझी के समर्थन में उतरे, गरमाई राजनीति

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : कोरोना वैक्सीनेशन की सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो का देश के कई राज्यों में विरोध हुआ है. बिहार की सियासत भी इस फोटो को लेकर इन दिनों गर्म हो गई है.

मांझी बोले डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर छपवा लेते

बिहार सरकार के घटक दल हम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीता राम मांझी ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी तस्वीर को लेकर प्रधानमंत्री पर प्रहार किया. मांझी ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगी है तो फिर कोरोना से मरने वाले लोगों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी प्रधानमंत्री की तस्वीर होनी चाहिए.
मांझी ने सोमवार को टि्वटर हैंडल सेेेे ट्वीट कर लिखा” वैक्सिंन के सर्टिफिकेट पर यदि तस्वीर लगाने का इतना ही शौक है तो कोरोना से हो रही मौत के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगवा लेते . यही न्याय संगत होगा.”
इसके 1 दिन पहले वैक्सीन की डोज लेने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा था कि सर्टिफिकेट पल राष्ट्रपति का फोटो होना चाहिए. यदि तस्वीर लगानी ही हो तो राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का भी फोटो हो.

भाजपा प्रवक्ता ने दिया जवाब
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल में जीतनराम मांझी और उनके समर्थन में बोलने वाले दूसरे नेताओं को जवाब देते हुए कहा है कि जिनको वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री के फोटो को लेकर आपत्ति है उन्हेंं यह समझना चाहिए कि वैक्सीन देश में इसलिए बन पाया है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. इसके पहले भी देश में महामारी आई मगर उस समय वैक्सीन और दवाओं के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था. इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन का इजाद बिहार के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है.

पप्पू यादव बोले छपास का भयंकर रोग
जेल में बंद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट किया है कि -छपास रोग से भयंकर ग्रस्त पीएम साहब ने कोरोनावायरस टीकाकरण प्रमाण पत्र पर भी अपने मुस्कुराती हुई तस्वीर छपा ली. किसी देश में ऐसा नहीं है. पीएम साहब को नहीं मालूम कि वे देश के राष्ट्राध्यक्ष नहीं है. वैसे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ठीक ही कहा है कि किसी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए. वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी तस्वीर को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago