
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक की. इसमें कोरोनावायरस की वर्तमान स्थिति और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया. सीएम ने अधिकारियों को कोरोना रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावकारी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 127000 जांच कराई जा रही है. लॉकडाउन बढ़ाने के साथ सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है. इस लॉकडाउन में कृषि संबंधी जरूरतों पर रियायत दी गई है. शेष पाबंदियां पहले की तरह बरकरार रहेंगी. कृषि से जुड़ी दुकानें खुलेंगी.
खाद-बीज ,कृषि यंत्रों और कृषि से जुड़ी अन्य सामानों की दुकानें सातों दिन खोलने की छूट दी गई है.दरअसल बिहार में धान की खेती का मौसम शुरू होने वाला है. इसके साथ आम और लीची का भी समय है जो राज्य के बाहर भी पैक करके भेजे जाते हैं. इस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कृषि से जुड़ी दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More