राज्य विशेष

कोरोना पर काबू के लिए संपूर्ण केरल में धारा 144 लागू, 5 से अधिक लोग जुटने पर प्रतिबंध

तिरुवनंतपुरम। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से पार पाने के लिए केरल सरकार ने अब धारा 144 का सहारा लिया है। केरल सरकार ने पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए पांच से अधिक लोगों के जमावड़े पर बैन लगा दिया गया है। केरल सरकार ने गुरुवार रात एक आदेश जारी कर एक जगह पांच से अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्य सचिव विश्व मेहता द्वारा जारी देर रात एक आदेश में कहा गया कि यह आदेश सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के मकसद से जारी किया गया है और इसलिए प्रशासन को आईपीसी की धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है। यह नया आदेश 3 से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है, ‘राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण सार्वजनिक गैदरिंग और सभाएं कोविड-19 संक्रमण के अत्यधिक प्रसार का एक बड़ा खतरा पैदा करती हैं। इसलिए एक समय में पांच से अधिक लोगों की मौजूदगी या सभा की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से लागू करने के लिए 1973 की आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के प्रावधानों को प्रभावित किया जाएगा’। आदेश में यह भी कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने जिलों में जमीनी स्थिति का आकलन करें और कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 के तहत संबंधित प्रावधानों और आदेशों को लागू करें। बता दें कि केरल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दो लाख पार कर चुकी है। गुरुवार को राज्य में 8135 से अधिक नए केस सामने आए और 29 नई मौतों से यह आंकड़ा 771 हो गया है। हाल के सप्ताह में केरल में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। 11 सितंबर को यहां कोरोना के केस एक लाख पार हो गए थे। वहीं, 24 सितंबर को यह आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया।

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago