धर्म/अघ्यात्म

कोरोना जांच का प्रमाण पत्र नहीं तो विंध्याचल मंदिर में पंडों का प्रवेश नहीं, नवरात्र शुरू होने के पहले प्रशासन को आई कोरोना जांच की याद

विंध्याचल धाम से अनुराग पांडेय।

कल से शुरू हो रहे नवरात्र पर उत्तर प्रदेश के विंध्याचल धाम में प्रशासन की लापरवाही से परेशानी बढ़ गई है। मेला शुरू होने में चंद घंटे बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन मीरजापुर द्वारा विंध्य क्षेत्र के सभी तीर्थ पुरोहितों तथा दुकानदारों का कोरोना जांच करवाने के फरमान से असमंजस की स्थिति बन गई है। ज्ञात हो कि विन्ध्याचल धाम में लगभग 2000 तीर्थ पुरोहित हैं। साथ ही नवरात्र में यहां लगभग 5000 हजार दुकाने लगती हैं।

जिला प्रशासन द्वारा नवरात्र के तीन दिन पहले इन सभी का कोरोना टेस्ट करने करवाने का निर्णय लिया। इतने कम समय में लगभग 10,000 लोगों का कोरोना टेस्ट करना कराना एक बड़ी चुनौती है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह भी है कि जिन तीर्थ पुरोहित व दुकानदारों के पास कोरोना जांच का प्रमाणपत्र नहीं होगा उन्हें न तो मंदिर में प्रवेश मिलेगा और न ही दुकान खोलने दिया जाएगा। प्रशासन के इस निर्णय से यहां के लोग दुखी हैं। लोगों का कहना है कि जब कोरोना जांच कराना ही था तो इस प्रक्रिया की शुरुआत तो एक महीने पहले से ही होना चाहिए था। फिर सवाल यह भी है कि नवरात्र के दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का माँ के दर्शनार्थ यहां आगमन होता है। ऐसे में मिर्ज़ापुर जिला प्रशासन के पास इन सभी का कोरोना टेस्ट करने करने की कोई कार्य योजना भी सार्वजनिक नहीं कि गई है। इस वजह से घोर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago