पॉलिटिक्स

बांका में नड्डा ने कहा – ये बदलता बिहार है, नीतीश सरकार ने 1.41 करोड़ राशन कार्ड धारकों सरकारी मदद पहुंचाई

NewsNLive Desk: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बांका में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार जी की सरकार ने 1.41 करोड़ राशन कार्ड धारकों के घर में डीबीटी से सरकारी मदद पहुंचाई है। ये बदलता बिहार है। ये बदलती परिस्थितियां हैं।

आगे भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सजग समाज वही होता है, जो सजग नेता को पहचान लेता है। सजग समाज वही होता है, जो सजग नेता को शाबाशी देता है। सजग समाज वही होता है, जो अपना हित जानता है। सजग समाज वही होता है, जो अपने अहित से बचने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया संकट में आ गया। लॉकडाउन लगाएं या अर्थव्यवस्था संभाले, दूसरे देशों में इस पर असमंजस था। ऐसे में मोदी जी ने बोल्ड निर्णय लेते हुए समय पर लॉकडाउन लगाया और देश में स्वास्थ्य संसाधनों को मजबूत किया तथा देशवासियों का जीवन सुरक्षित किया। भारत ने 122 देशों को दवाई देने का काम किया है। ये मैं आपको इसलिए बता रहा हूं कि राजनेता अगर सही समय पर सही निर्णय लेता है तो देश कैसे बचता है।

नड्डा ने कहा कि आपने 2019 में भाजपा और जदयू के लोगों को चुनकर लोकसभा में भेजा था। आपके द्वारा भेजे गए उन्हीं सांसदों ने संसद में बटन दबाकर अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से समाप्त कर दिया। उन्होंने बिहार में विकास व सुशासन के लिए एक बार फिर राज्य हित में एनडीए को जिताने की अपील की।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago