
नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना का कहर तेजी से जारी है, और बड़ी संख्या में लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। एक दिन में लाखों संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। वल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में अबतक 33,303,209 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। जबकि इस खतरनाक वायरस के कारण 1,002,383 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत की बात है कि 24,634,061 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है, जहां अबतक 7,321,343 मामले हैं, वहीं 209,453 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 4,560,456 लोग इस वायरस को हराने में कामयाब हुए हैं।बता दें कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दुसरा देश भारत है यहां अबतक 6,073,348 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं 95,574 लोगों की मौत हो चुकी है और ठिक होने वालों की संख्या 5,013,367 है। तीसरे नंबर पर इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजिल है यहां अबतक 4,732,309 लोग संक्रमित हुए है और 141,776 लोगों की मौत हुई जबकि 4,060,088 ठीक हुए है। चौथे नबंर पर रूस देश है जहां 1,151,438 लोग संक्रमित है और अबतक 20,324 लोगों की मौत हो चुकी है, 943,218 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More