बड़ी खबर

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार

नई दिल्‍ली: भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. रोजाना संक्रमण के आंकड़े में थोड़ी गिरावट जरूर आई है. हालांकि कोविड-19 (COVID-19) की रफ्तार अभी भी चिंताजनक है. अगर कोविड-19 से होने वाली मौतों की बात करें तो आंकड़े डराने वाले हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना से होने वाली मौतों में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है. भारत में 2 अक्‍टूबर को मौतों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है.दरअसल, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह बताया गया कि देश में कोरोना के 81 हजार 484 नए केस सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 1,095 लोगों की मौत हुई है.इसके साथ ही देश में कुछ मरीजों की संख्या 63 लाख 94 हजार 69 हो गई है. वहीं, अब तक मरने वालों की संख्या 99 हजार 773 हो गई है. जबकि महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को कोरोना से 424 मरीजों की मौत हो गई है. अगर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो भारत में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्‍या 1 लाख पार कर गई है. अमेरिका में अभी तक कोरोना से सबसे ज्‍यादा 212,861 और ब्राजील में 144,767 लोग जान गंवा चुके हैं. इसके बाद भारत का नंबर है.केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक कुल 53,52,078 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, देश में अभी 9,42,217 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है. कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में एक अक्टूबर तक कुल 7,67,17,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10,97,947 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,095 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 394 लोग महाराष्ट्र के थे. इसके अलावा कर्नाटक के 130, उत्तर प्रदेश के 80, तमिलनाडु के 66, पश्चिम बंगाल के 59, पंजाब के 45, आंध्र प्रदेश के 41, दिल्ली के 40 और छत्तीसगढ़ तथा केरल के 29-29 लोग थे. इनमें सर्वाधिक 37,480 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद तमिलनाडु में 9,586, कर्नाटक में 8,994, आंध्र प्रदेश में 5,869, उत्तर प्रदेश में 5,864, दिल्ली में 5,401, पश्चिम बंगाल में 5,017, गुजरात में 3,460, पंजाब में 3,451 और मध्य प्रदेश में 2,336 लोगों की मौत हो चुकी है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago