लाइफ स्टाइल

केवल विश्व एड्स दिवस पर ही याद आती जागरूकता, बाद में लापरवाही

बिहार और झारखंड में बढ़ रहे एचआईवी के मामले

रांची , अमिता सिन्हा: एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के मौके पर हर साल कई जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस बीमारी से बचाव के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं मगर दूसरे दिन से उनके अनुरूप काम नहीं होते हैं .
आज पटना , रांची और दोनों राज्यों के कई जिलों में लोगों को जागरूक करने के लिए कई आयोजन किए गए. बड़ी-बड़ी बातें हुई मगर कल से आज की कही गई बातें सरकारी या गैर सरकारी स्तर पर शायद ही किसी को याद रहे.यही वजह है कि बिहार और झारखंड में एचआईवी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

झारखंड के 6 जिलों में ज्यादा समस्या

बिहार के पड़ोसी रांची झारखंड में भी स्थिति चिंताजनक है.2002 से लेकर अब तक कुल 25757 एचआईवी पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें 20919 का एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है. झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के छह जिलों में सबसे अधिक एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं. इनमें रांची, हजारीबाग, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह और कोडरमा शामिल हैं. झारखंड में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए 12 एंटीरिट्रोवायरल थेरापी (एआरटी) सेंटर बने हुए हैं.

बिहार में 57,815 एचआईवी पॉजिटिव, पूर्वी चंपारण बना डेंजर ज़ोन


बिहार में एड्स के पंजीकृत मरीजों की संख्या 95,325 हो गये हैं. कुल 57,815 एचआईवी संक्रमित मरीज एआरवी दवा का सेवन कर रहे हैं. इनमें 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या 53 हजार 667 है. बिहार का पूर्वी चंपारण जिला ज्यादा समस्या ग्रस्त है.सबसे आश्चर्य की बात ये है इन रोगियों में 14 वर्ष से नीचे के लड़के-लड़कियां भी शामिल हैं. पूर्वी चंपारण जिला में पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हजार के करीब हो गयी है. वर्ष 2016 में एचआइवी मरीजों की संख्या-1724 थी. भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में पॉजिटिव की संख्या में लगातार बढ़ रही है. बाहर से आने वाले भी यह रोग लेकर आ रहे हैं.

क्या है कारण
असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने, एचआईवी संक्रमित महिला से उसके बच्चे में , एक ही सूई को कई मरीजों में इस्तेमाल करने से यह बीमारी होती है.
एचआईवी के लक्षण
बुखार, आना, पसीना आना, ठंड लगना, भूख कम लगना, कमजोरी लगना, वजन कम होना।

डॉ सुरेंद्र

Share
Published by
डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

21 minutes ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

23 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago