
पटना संवाददाता: 14 दिसंबर को होने होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी कल यानी 2 दिसंबर को पर्चा दाखिल करेंगे. वे दिन में 12:30 बजे प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में पर्चा भरेंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री रामकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल समेत जदयू, वीआईपी और हम के नेता मौजूद रहेंगे .
विधायकों की संख्या बल के आधार पर सुशील कुमार मोदी की जीत तय मानी जा रही है. बिहार में कुल विधायकों की संख्या 243 है. जीत के लिए कुल 123 विधायक चाहिए जो एनडीए के पास है. महागठबंधन के पास यह संख्या 110 बताई जा रही है मगर वह अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. उसे अपनी स्थिति का एहसास है मगर महागठबंधन का लक्ष्य सत्ता पक्ष को सशक्त विपक्ष का एहसास दिलाना भी है.
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More