
एसएसपी बोली ड्राइविंग के समय करें सुरक्षा नियमों का पालन
भागलपुर संवाददाता: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर शुक्रवार को शहर में ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया. इस मौके पर मौजूद एसएसपी नताशा गुड़िया ने लोगों से कहा कि ड्राइविंग करते वक्त सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें. इससे दुर्घटना से बच सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील किया कि गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहने. इस मौके पर सड़कों पर जगह-जगह बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को रोककर रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने लोगों को हेलमेट पहनाया. लोगों को नसीहत दी गई गाड़ी स्टार्ट करने के पहले हेलमेट जरूर पहने. कार चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं. रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की ओर से कई सालों से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
भागलपुर जिला डेंजर जोन में: विष्णु खेतान ने बताया कि भागलपुर जिला सड़क दुर्घटना के मामले में डेंजर जोन में है. नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर आए दिन दुर्घटना में लोगों की मौत होती रहती है. इसे रोकने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है. संस्था की ओर से अभी तक सैकड़ों हेलमेट बांटे गए हैं. संस्था एंबुलेंस भी चलाती है जिससे दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाता है. ट्रेन और सड़क दोनों तरह की दुर्घटनाओं घायल हुए लोगों को रेल यात्री संघ की ओर से मौके पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया है. जागरूकता अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक और थानाध्यक्ष, एसडीआरएफ के लोग शामिल हुए.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More