
Bharat Varta Desk : कोरोना को लेकर एलोपैथ के खिलाफ दिए गए बयान के बाद आईएमए के निशाने पर आए बाबा रामदेव ने केंद्र मंत्री हर्षवर्धन के नाराजगी के बाद क्षमा तो मांग ली लेकिन उन्होंने फिर एक बार एलोपैथिक की क्षमता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से एलोपैथ की दवा और इलाज से जुड़े 25 सवाल पूछे हैं. उन्होंने देश में प्रचलित कई बीमारियों के संबंध में पूछा है कि इनका एलोपैथ में क्या इलाज है?
बाबा रामदेव के सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उनके सवालों की सूची खबर के साथ संलग्न की जा रही है. यहां यह भी बता दें कि बाबा रामदेव ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा कि कोरोना वायरस से जितने लोग नहीं मरे उतने लोग एलोपैथ की इलाज से मर गए. उन्होंने प्लाजमा थेरेपी पर भी सवाल उठाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि एलोपैथ का कोई इलाज टिकाऊ नहीं हुआ. हालांकि बाबा रामदेव के उठाए मुद्दों में काफी दम है मगर इसके बाद आई एम ए ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जब विवाद बढ़ने लगा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रामदेव को यह बयान वापस लेने के लिए पत्र लिखा. बाबा रामदेव ने बयान वापस लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री से क्षमा मांग ली जिसकी सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि यह विवाद को शांत करने का परिपक्व व्यवहार है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More