
कृषि मंत्री के दादाजी का आज ही स्वर्गवास हुआ है
इस बीच उन्होंने जगन्नाथ महतो को आज रक्तदान भी किया
रांची , कुमुद रंजन : झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल चेन्नई गए थे जहां शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने अस्पताल जाकर जानकारी प्राप्त की। श्री बादल ने कहा कि राज्य सरकार के लिए कठिन समय है। राज्य सरकार शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है।
उन्होंने बताया कि वे लगातार मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के संपर्क में हैं। साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों एवं राज्य के अधिकारियों के साथ बात विचार कर जल्द से जल्द उनके लंग्स को बदलने की प्रक्रिया पर चर्चा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि जल्द ही वे स्वस्थ होकर पूरे जोश के साथ राज्य की सेवा करेंगे।
अपने शिक्षा मंत्री के लिए किया रक्तदान
बताते चलें कि आज ही कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख जी के दादा मोहनलाल पत्रलेख का स्वर्गवास हुआ है लेकिन झारखंड से इतनी दूर चेन्नई में उन्होंने अपने मंत्री श्री जगन्नाथ महतो के लिए रक्तदान किया और कहा कि मेरे लिए अत्यंत ही कठिन समय है कि मेरे दादा जी का स्वर्गवास हुआ और मैं यहां अपने मंत्री महोदय की जीवन रक्षा में लगा हुआ मेरा ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है जो आज मैंने दिया है।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उक्त जानकारी चेन्नई के डॉक्टर अपार जिंदल ने दी।उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री को अभी आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि चेन्नई के डॉक्टर डोनर को ढूंढ रहे है ताकि जल्द से जल्द उनके लंग्स को बदला जा सके और वे स्वस्थ्य हो सकें।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More