Categories: बड़ी खबर

भारतीय किसान सम्मान योजना के तहत जल्द राशि किसानों के खातों में पहुंचेगी

नई दिल्ली संवाददाता : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त देने की तैयारी में सरकार जुट गई है। खबर के मुताबिक, नवंबर के आखिरी सप्ताह से किसानों के खातों में 2000 रुपये की सातवीं किस्त ट्रांसफर होनी शुरू हो सकती है। कृषि मंत्रालय ने हाल ही में पीएम किसान योजना के आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक देशभर में अब तक करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। सरकार की तरफ से किसानों के अकाउंट्स में करीब 95 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री किसान योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) भारत सरकार की एक स्कीम है। इस स्कीम के तहत किसानों आर्थिक मदद दी जाती है। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपये की मदद दी जाती है। इसके तहत, हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन इंस्टालमेंट ट्रांसफर किए जाते हैं।

किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच, दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है।

पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर: 011-23381092, 23382401

पीएम किसान सम्मान निधि योजना टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261

हाल में जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के 11,19,474, मेघालय के 1,74,105 किसान परिवारों को इसका फायदा मिलेगा है। असम के 31,16,920 किसान परिवारों ने केंद्र सरकार की इस योजना का फायदा लिया है। हालांकि खबर के मुताबिक, डाक्यूमेंट्स में गड़बड़ी के चलते करीब चार करोड़ किसान इस योजना से वंचित रह गए हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

5 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

5 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago