
अन्य कार्य के मुकाबले 800 किलोग्राम अधिक वजन है गाड़ी का
नईदिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी की पत्नी की फार्च्यूनर कार बुलेट प्रूफ निकली। कार का वजन अन्य कारों के मुकाबले लगभग आठ सौ किग्रा ज्यादा है। पुलिस ने मेरठ से बरामद कार को कुर्क कर दिया है। डीएम शकुंतला गौतम के आदेश पर दो दिन पहले सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने टीकरी कस्बे में कुख्यात सुनील राठी के तीन मकानों को कुर्क करते हुए सील कर दिया था, जबकि कार को पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। सोमवार की देर रात दोघट पुलिस ने कार को मेरठ के पल्लवपुरम से सुनील की पत्नी दीपाली के घर से बरामद कर लिया और दोघट थाने में ले आई। मंगलवार को कार की कुर्क की कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। इस दौरान जांच में पता चला कि सुनील राठी की पत्नी की कार बुलेट प्रूफ है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि कार को कुर्क कर दिया है। जांच में कार का लगभग आठ सौ किग्रा वजन ज्यादा पाया गया है। प्रथम दृष्टया कार बुलेट प्रूफ लग रही है। इस संबंध में एआरटीओ को पत्र भेजा गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि कार में क्या बदलाव किए गए है।
बुलेट प्रूफ कार का वजन दूसरी कारों के मुकाबले आठ से दस टन तक बढ़ जाता है। उसके शीशों में मोटा ग्लास लगता है, जिसकी मोटाई 45 से 55 एमएम तक होती है। इसके अलावा कार की बॉडी मेटल में आर्म्ड प्लेट भी मोटी लगी होती है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More