
नई दिल्ली: पिछले 5 महीने से घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलनी या तो बंद हो गई है या नाम मात्र ही आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2020 से ही घरेलू एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी आपके बैंक खाते में नहीं आ रही है. ऐसे में ये चर्चा आम है कि मोदी सरकार घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर रही है. सरकार ने मई महीने से ही आपको मिलने वाली गैस सब्सिडी खत्म कर दी है. लेकिन इस सब्सिडी को खत्म करने का फैसला क्यों लिया गया है.
क्यों खाते में नहीं आ रहा है सब्सिडी का पैसा?
दरअसल घरेलू गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त और अब सितंबर में भी ग्राहकों को सब्सिडी नहीं मिली.
लेकिन यह भी देखा गया है की कुछ उपभोक्ताओं के खातों में 27 रुपये नाम मात्र की सब्सिडी पिछले महीने मिली है. सरकार द्वारा सब्सिडी में लगातार की गई कटौती से इस साल मई से ही सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हो गई है. सरकार सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अंतर को देती है. जब दोनों की कीमत लगभग एक है तो सब्सिडी भी शून्य हो गई है. यानी अगर बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ती है तो सब्सिडी भी मिलनी शुरू हो जाएगी.
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More