पॉलिटिक्स

काराकाट के चुनावी सभा में नड्डा ने कहा, राजद वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा

NewsNLive Desk : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के काराकाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके लोगों को लुभाया जाता है, कई बार तो जनता पशोपेश में पड़ जाती है कि वोट किसे दें। कभी भी वोट इस आधार पर मत दीजिए कि वो प्रत्याशी और उसकी पार्टी आगे चलकर क्या करेगी। वोट इस आधार पर देना चाहिए कि प्रत्याशी ने और उसकी पार्टी ने अब तक क्या किया है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये की घोषणा 2015 में की थी। 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये तो खर्च किए ही गए हैं, साथ ही मोदी जी ने 40 हजार करोड़ रुपये और भी बिहार के विकास के लिए दिए हैं। कोरोना संकट काल में लोग डरे हुए थे, लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी थी। मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मार्च से लेकर छठ व दीवाली तक 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त देने की व्यवस्था की।

आगे नड्डा ने कहा कि आज राजद वाले विकास का नया नक्शा लेकर आ रहे हैं। उन्हें नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि मोदी जी ने उन्हें भी विकास का अर्थ सिखा दिया है। राजद वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा। नीतीश जी की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया।

भाजपा अध्यक्ष ने लालू राज से नीतीश राज की तुलना करते हुए कहा कि उजाले की इज्जत करनी है तो अंधेरे की कठिनाई को पहचानना होता है। विकास करना है तो विकास के विरोधियों को भी पहचानना जरूरी है। लालू राज में बिहार में सिर्फ 24 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली थी, आज शत-प्रतिशत बिजली है। तब बिहार का बजट 24 हजार करोड़ रुपये था। आज 2 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का बजट है। ये बिहार का विकास है।

सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

2 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago