प्रधानमंत्री मोदी के हमशक्ल ने गोपालगंज के हथवा से भरा पर्चा, कहा जीतने के बाद सीएम बनने की करूँगा कोशिश

गोपालगंज: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार लोगों को उम्मीदवार के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल भी दिख रहे हैं. पीएम मोदी के हमशकल नंदन मोदी भी इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं. ये जनाब चुनाव जीतकर विधायक बनने का सपना नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री बनने का ख्‍वाब संजोये बैठे हैं. नंदन देखने में हुबहू पीएम मोदी के शक्ल के दिखते हैं. अभिनन्दन पाठक उर्फ़ नंदन मोदी ने गोपालगंज के हथुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है. नंदन पाठक ने बताया की उन्होंने वंचित समाज पार्टी से हथुआ विधानसभा सीट से नामांकन किया है. उन्‍होंने बताया कि वह चुनाव जीतकर पटना जाएंगे और मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करेंगे. नंदन मोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार का विकास करेंगे और जनता का पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे. हथुआ में अमीर और गरीब की लड़ाई होने वाली है. वो वंचित शोषित समाज के लिए यह लड़ाई लड़ेंगे. नंदन मोदी ने कहा की उनकी सीधी लड़ाई समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह से है. बता दें की समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह भी हथुआ विधानसभा सीट से ही 4 बार से विधायक बनते आ रहे है. इस बार वे 5 बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में हैं. जदयू की यह परम्परागत सीट रही है. यहां पिछली बार हम से महाचन्द्र सिंह दूसरे नम्बर पर थे. लेकिन बार राजद और जदयू में सीधी टक्कर है. लेकिन मोदी के हमशकल नंदन मोदी के मैदान में आ जाने से यह सीट अब रोमांचक हो गयी है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago