पटना भारत वार्ता संवाददाता:
कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आज पटना के दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव नेसदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को लायक और भाजपा को नालायक संतान बताया। उन्होंने नीतीश सरकार को भी मोदी के हाथ की कठपुतली बताया।
दिग्विजय ने कहा कि लायक संतान पिता से विरासत में मिली संपत्ति की रक्षा करती है और उसे सहेज कर रखती है, लेकिन नालायक बेटा उसी विरासत में मिली संपत्ति को बेचकर, फिर कर्ज लेकर घी पीता रहता है। केंद्र की वर्तमान सरकार की नीति नालायक बेटी की तरह है। मोदी और शाह की जोड़ी हम लोगों की मेहनत से बनाए गए लाखों करोड़ों की संपत्ति को प्राइवेट सेक्टर के हाथों बेच कर धन जुटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश समाजवादी विचारों से संचालित होने की जगह आर एस एस के विचारों से संचालित हो रहा है।दिग्विजय ने कहा सभी पार्टियां राजनीति के लिए यात्राएं कर रही हैं। कांग्रेस को भी देश की संपत्ति बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरत, चंदन बागची, प्रेमचंद मिश्रा, राजेश राठौर, आसित नाथ तिवारी समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More