धर्म/अघ्यात्म

आगमानंद महाराज बोले-पर्यावरण संरक्षण के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा पैदा करते पंचवटी के पौधे, प्रधान जिला जज आवासीय परिसर में हुई पंचवटी की स्थापना

Bharat Varta Desk: शिव शक्ति योगपीठ, नवगछिया के संस्थापक परमहंस आगमानंद जी महाराज की पावन उपस्थिति में गुरुवार को साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास परिसर में पंचवटी की स्थापना की गई। इस मौके पर आगमानंद जी और प्रधान जिला जज बंशीधर तिवारी ने पीपल, बट, अशोक, आंवला और बेल के पौधे लगाए। इस मौके पर आगमानंद जी ने कहा कि पंचवटी की स्थापना जीवन बचाने का अभियान है। पंचवटी के पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण करते हैं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा भी पैदा करते हैं। जहां यह पौधे रहते हैं उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहता है। भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास के 14 साल पंचवटी में काटे थे। पंचवटी के पौधों के कारण वे लोग निरोग रहे और उन पौधों से ऐसी ऊर्जा का संचार हुआ कि उन्होंने राक्षसों का नाश किया। आगमानंद जी ने कहा कि पंचवटी के पौधों पर देश के वैज्ञानिक संस्थानों में शोध किया तो उनके अनेकों गुणों को विद्यमान पाया। आध्यात्मिक संत ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण बचाने के लिए पंचवटी के पौधों को लगाने का अभियान चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी जिला जज का पंचवटी से प्रेम उनके संस्कार और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले जिला न्यायालय के परिसर में पंचवटी के पौधे लगाए गए थे।

पर्यावरण बचाना हर व्यक्ति का जिम्मा: बी डी तिवारी
इस मौके पर प्रधान जिला जज बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण संकट से गुजर रही है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना हर व्यक्ति का दायित्व है। पेड़ पौधों में न केवल औषधीय गुण होते हैं बल्कि उनमें सकारात्मक सोच और सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करने की क्षमता होती है। उन्होंने आगमानंद जी महाराज को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर साहिबगंज जिला विधिक संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, कौशल्या ज्योति और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव दुबे भी मौजूद रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

9 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago