पॉलिटिक्स

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : शशि थरूर के नामांकन के वक्त उनके समर्थकों ने लगाया नारा, कांग्रेस का कोहिनूर शशि थरूर

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़के बीच होगा।
शशि थरूर के नामांकन के वक्त उनके समर्थकों ने नारा लगया – “दुनिया भर में जो मशहूर ,शशि थरूर,शशि थरूर। कांग्रेस का कोहिनूर शशि थरूर, शशि थरूर।” समर्थकों ने थरूर के घर के बाहर जमकर ढोल-नगाड़े भी बजाए।

नामांकन के बाद कांग्रेस सांसद और अध्यक्ष पद उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, “मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है।”

शशि थरूर ने कहा, “खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।”

ढोल-नगाड़े बजाते शशि थरूर के समर्थक
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago