
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवर अंतिम दिन है। शाम तक नामांकन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अध्यक्ष पद के मुकाबले में कौन अंत तक रहेगा इसका फैसला आठ अक्तूबर को होगा। उस दिन पर्चा वापस लेने की अंतिम तारीख है। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरूवार को उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा था। त्रिपाठी डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।
केएन त्रिपाठी ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ-साथ इंटेक से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज केवल कांग्रेस में ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतंत्र बचा हुआ है, इसलिए वह चाहते हैं कि उसमें मजदूर की भी आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के श्रमिक संगठनों और अन्य नेताओं के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि वो हिंदी पट्टी से कांग्रेस अध्यक्ष पद का दावेदार बने हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए झारखंड से केएन त्रिपाठी की ओर से नामांकन पत्र लिये जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता दावेदारी कर सकता है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More