
सेंट्रल डेस्क: रोहतास जिले के करगहर विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की अपराधियों ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. संजीव के एक चाचा गिरीश मिश्रा बिहार सरकार के मंत्री रह चुके हैं. संजीव को अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारी. उन्हें इलाज के लिए बनारस ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. अपराधियों ने संजीव को परसथुआ स्थित उनके घर पर चढ़कर गोली मारी है. शाम को वे बाजार से घर लौटे थे. अपराधी पहले से घर पर घात लगाकर बैठे हुए थे. बदमाशों ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाई हैं. उसके बाद दो बाइक पर सवार होकर हुए भाग निकले हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि संजीव के पिता और दादा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी.
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More