
रांची संवाददाता: गोंदा थाना अंतर्गत ठिकली टोली में दंपती की गला रेतकर हत्या करने की घटना में बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए दोनों ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है। आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। शासन चलाने वाले पूरी तरह विफल हैं। गौरतलब है कि गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली टोली कांके रोड स्थित एक घर में पति-पत्नी का शव शुक्रवार को मिला था। दोनों की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई थी। मृतक तेतरु पाहन और उसकी पत्नी लखिया पाहन किराये के घर में रहते थे। दंपती कोंगे गांव का रहनेवाला था। पुलिस डायन बिसाही व जमीन विवाद दोनों बिंदू पर गहराई से छानबीन कर रही है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More