बड़ी खबर

कहीं भाजपा कार्यालय में आग लगाई तो कहीं भाजपा नेता के घर पर हमला, ट्रेन सेवा चरमराई, सेना बहाली के नए नियम का बिहार में भारी विरोध


Bharat varta desk:
थल सेना , वायु सेना और जल सेना में बहाली की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में बिहार में शुरू हुआ विरोध आज चरम पर पहुंच गया है। नवादा जिले के भाजपा कार्यालय में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे पहले इसी जिले में भाजपा विधायक पर हमला हुआ था। छपरा के नगर भाजपा विधायक डा. सीएन गुप्‍ता के आवास पर भी हमला किया गया है। दिल्‍ली- हावड़ा मुख्‍य रेल लाइन के बक्‍सर और आरा स्‍टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ हुई है और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह से लेकर अब तक हुए हंगामे ने रेलवे को भारी नुकसान पहुंचाया है। सेना के नए नियम केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर भारी पड़ रहे हैं।
इस बवाल के कारण जगह-जगह ट्रेन सेवा बुरी तरह बाधित हुई है। पटना से दिल्ली और दूसरे स्टेशनों पर जाने वाले लोग स्टेशन पर बैठे हुए हैं। ट्रेनें जहां-तहां फंसी हुई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago