पॉलिटिक्स

कहलगांव, सुल्तानगंज सीट पर चुनाव के लिए तैयारियां पूरी- डीआईजी

भागलपुर: भागलपुर जिला के कहलगांव और सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है| इसी कड़ी में एसएसपी कार्यालय में डीआईजी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई| बैठक के दौरान डीआईजी ने एसएसपी आशीष भारती से पहले चरण के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली| डीआईजी ने एसएसपी से सभी बूथों का सुरक्षा के लिहाज से मास्टर प्लान बनाकर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही| जबकि डीआईजी ने बैठक में मौजूद जिले के सभी थानेदारों को सख्ती से आचार संहिता लागू करवाने के लिए निर्देशित किया है| उन्होंने थानेदारों से चुनाव को लेकर राज्य की सीमा पर और जिला के सीमा पर विशेष चौकसी बरतने की बात कही| इसके साथ ही डीआईजी ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों पर बिहार पुलिस के अलावा बीएमपी, कैट , रेफ और अर्धसैनिक बलों के टुकड़ियों को विशेष रूप से प्रतिनियुक्ति किया जाएगा|

Kumar Gaurav

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

7 days ago