
नई दिल्ली: रेलवे ने 10 अक्टूबर से रिजर्वेशन चार्ट का पुराना सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। कोरोना काल के पहले के दौर में पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से कम से कम 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था। इसके बाद सेकंड चार्ट तैयार होने तक पीआरएस काउंटर और इंटरनेट के जरिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ आधार पर टिकट बुकिंग की सुविधा थी। दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से 5 मिनट से 30 मिनट पहले तैयार होता था। रिफंड के नियमों के मुताबिक इस दौरान बुक कराई गई टिकटों को कैंसल कराया जा सकता था। कोरोना महामारी के कारण सेकेंड रिजर्वेशन चार्ट बनाने का समय ट्रेन खुलने से दो घंटे पहले कर दिया गया था। जोनल रेलवेज ने रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। इस पर विचार विमर्श करने के बाद अब पुरानी व्यवस्था बहाल करने का फैसला किया गया है। यानी सेकेंड रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से कम से कम 30 मिनट पहले तैयार किया जाएगा। इसी मुताबिक सेकेंड चार्ट बनने से पहले ऑनलाइन और पीआरएस कांउटर पर टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने एक बयान में बताया कि इस बारे में CRIS को इस बारे में सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करने को कहा गया है ताकि 10 अक्टूबर से पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जा सके।
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More