बड़ी खबर

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और दिवाली के कारण सुर्खियों में रहता है। दोनों पूजा का आयोजन देश के जाने-माने होम्योपैथ चिकित्सक डॉक्टर नीतीश दुबे करते हैं। डॉ दुबे इसी गांव के रहने वाले हैं।

कंबोडिया का वरुण मंदिर देखने को उमड़े थे लाखों लोग
गांव में दुर्गा महारानी का प्राचीन मंदिर है। महारानी के चमत्कार के कई किस्से कहे जाते हैं। हर साल यहां दुर्गा पूजा का भव्य से भव्यतम आयोजन किया जाता है।
इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर कंबोडिया के वरुण मंदिर के तर्ज पर मंदिर और पंडाल बनाया गया था जो राज्य भर में चर्चा का विषय रहा। विशिष्ट साज-सज्जा को देखने के लिए लाखों लोग कल्याणपुर उमड़े थे।

11 लाख दीयों से जगमग होगा मां का दरबार

यहां महारानी के दरबार में भव्य दिवाली भी मनाई जाती है।
पिछली बार 8 लाख 51 हजार दीयों से मां का दरबार सजा था। डॉ नितीश दुबे ने इस बार 11 लाख दीयों से महारानी का दरबार सजाने की तैयारी की है। यह आयोजन 19 अक्टूबर की शाम को होगा। करीब 200 ड्रोन उड़ाने की तैयारी है।

Oplus_131072
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 day ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago