
Bharat Varta desk : कलश स्थापना और मंत्रोच्चार के साथ आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होगी। आज मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हो रही है।
घरों से लेकर मंदिरों तक देवी के भक्तों ने कलश स्थापना किया है। अब से लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा और साधना बड़े ही भक्ति भाव से की जाएगी। चैत्र नवरात्रि के शुरू होने के साथ ही आज से हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हो गया है। बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चैत्र नवरात्र में तंत्र- मंत्र की सिद्धि की जाती है। यह नवरात्र साधना पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से की जाती है। साधकों के लिए यह विशेष मौका होता है इसीलिए चैत्र नवरात्र को गुप्त नवरात्र भी कहते हैं। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल धाम में इस मौके पर खासतौर से भीड़ उमड़ती है। महाराष्ट्र में चैत्र प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More