कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू

‍ Bharat Varta desk : कलश स्थापना और मंत्रोच्चार के साथ आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होगी। आज मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हो रही है।

घरों से लेकर मंदिरों तक देवी के भक्तों ने कलश स्थापना किया है। अब से लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा और साधना बड़े ही भक्ति भाव से की जाएगी। चैत्र नवरात्रि के शुरू होने के साथ ही आज से हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हो गया है। बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चैत्र नवरात्र में तंत्र- मंत्र की सिद्धि की जाती है। यह नवरात्र साधना पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से की जाती है। साधकों के लिए यह विशेष मौका होता है इसीलिए चैत्र नवरात्र को गुप्त नवरात्र भी कहते हैं। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल धाम में इस मौके पर खासतौर से भीड़ उमड़ती है। महाराष्ट्र में चैत्र प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago