
Bharat varta desk: एसपी के खिलाफ लिखने पर मधुबनी में जज के साथ दरोगा द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक नाबालिग के मामले में सुसंगत धारा नहीं लगाए जाने पर एडीजे अविनाश कुमार ने मधुबनी एसपी सत्य प्रकाश के खिलाफ लिखित रूप से नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि एसपी को अनुसंधान का ज्ञान नहीं है इसलिए उनको हैदराबाद भेजकर ट्रेनिंग कराई जानी चाहिए। इसके बाद थानेदार गोपाल कृष्ण और एक एएसआई अभिमन्यु कुमार अचानक सीधे एडीजे अविनाश कुमार के कक्ष में घुस गये और घुसते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। चेंबर में घुसते ही दोनों ने जज को कहा कि तुम्हारी हैसियत कैसे हो गयी कि हमें तलब कर लिया। तुमको हम एडीजे नहीं मानते हैं। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद वकील वहां पर आ गए और दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। वकील जज के साथ मारपीट किए जाने से काफी नाराज थे। काफी देर तक उन्होंने दरोगा को निकलने नहीं दिया। बाद में पुलिस वहां पहुंची और दरोगा को किसी तरह निकाला। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More