बड़ी खबर

पूर्व विधायक और आईएएस ने महिला के साथ किया रेप

Bharat Varta Desk: इलाहाबाद की महिला ने बिहार के पूर्व विधायक और बिहार कैडर के आईएएस अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आज महिला पटना पहुंची थी उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और अपने साथ हुई घटनाओं का सिलसिलेवार वर्णन किया। उसने कहा कि वर्ष 2016 के फरवरी में उस समय विधायक रहे नेता ने ‌पटना बुलाकर उसके साथ गन पॉइंट पर रेप किया। महिला ने रुकनपुरा के एक अपार्टमेंट का नाम लिया जिसमें उसके साथ विधायक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि विधायक ने उसे राज्य महिला आयोग का सदस्य बनवाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद विधायक ने दिल्ली में भी उसके साथ अलग-अलग होटलों में दुष्कर्म किया। विधायक ने सिंदूर लगाकर उससे शादी करने का नाटक रचा और कहा कि अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद उसके साथ विधिवत शादी रचाएंगे। फिर एक बार पुणे ले गए और वहां आईएएस अफसर के साथ उसके संग रेप किया। महिला ने बताया कि वह आईएएस 1997 बैच के हैं। ‌वर्ष 2018 में उसे 1 पुत्र भी हुआ। मगर दोनों में से कोई उसके पुत्र को स्वीकारने को तैयार नहीं है। महिला ने मांग की कि डीएनए टेस्ट करा कर उसके पुत्र को पिता का नाम मिलना चाहिए। आज महिला ने दानापुर ‌कोर्ट में केस भी किया है। उसने बताया कि इसके पहले उसने इलाहाबाद और पटना के एसएसपी को लिखित शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

12 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago