राज्य विशेष

एचडीएफसी बैंक झारखंड के ग्रामीण महिलाओं को लोन व रोजगार देने के लिए काम करें

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश

रांची में दो नए शाखाओं का उद्घाटन

रांची संवाददाता : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि
सएचडीएफसी बैंक लिमिटेड प्रबंधन राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण तथा प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने काम करे। राज्य के विकास में बैंकों की भूमिका अहम है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के रांची स्थित दो नए ब्रांच का डिजिटल उद्घाटन करने के क्रम में कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के लाइन टैंक रोड रांची एवं सिंह मोड रांची स्थित दो नए ब्रांच का डिजिटल उद्घाटन किया। इन दोनों ब्रांच के शुभारंभ से रांची में अब एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की 14 शाखाएं कार्यरत हो जाएंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के ब्रांच बैंकिंग हेड संदीप कुमार ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत राज्य के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के झारखंड स्टेट हेड अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

4 hours ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 day ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago