
NewsNLive Desk: बिहार में अंतिम चरण का मतदान अब खत्म हो चुका है। इसके साथ ही अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव के आने वाले नतीजे ने बिहार की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इसे लेकर न सिर्फ अग्निपरीक्षा में उतरे सियासी दलों की धुकधुकी बढ़ी हुई है, बल्कि पूरे राज्य की निगाहें 10 नवंबर के चुनावों परिणाम पर लगी हुई है। बहरहाल, अंतिम चरण के मतदान के तुरंत बाद शनिवार को आए एग्जिट पोल ने माहौल में सरगर्मी पैदा कर दी है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल से कयासबाजी और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 8 में से 4 एक्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलने के संकेत हैं, बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार हैं। हालांकि, एक्जिट पोल के अनुसार एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा। कौन कितना खरा उतरा यह 10 नवंबर को पता चलेगा। लेकिन, सियासी सूरमाओं की सुनें तो एक्जिट पोल के नतीजे जो कहें, गणित उनके साथ है।
हर तरफ चर्चाओं का दौर
बहरहाल, एग्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं इसका खुलासा तो 10 नवंबर को ही होगा। लेकिन इस एक्जिट पोल ने कयासबाजी और सस्पेंस को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है। गली-नुक्कड़ों से लेकर टीवी चैनलों पर डिबेट जारी है कि 10 नवंबर का हीरो कौन साबित होगा। दिल थामकर सभी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दिन चढ़ते चढ़ते रुझान और नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More