
अयोध्या: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने की तैयारी शुरू कर चुकी है. मालूम हो कि 2017-18 और 2019 में अयोध्या में दिवाली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर योगी सरकार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, इस बार भी अयोध्या में दिवाली का पिछली बार से भी अधिक भव्य आयोजन किए जाने की तैयारी है. इस बार रिकॉर्ड 5 लाख 51 हज़ार दियें जलाये जायेंगें। 500 साल के संघर्ष के बाद पहली बार दीवाली पर श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलाए जाएंगे। इस बार 5 लाख 51 हज़ार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी भेजा जाएगा। हालांकि कोरोना के चलते लोगों को सीमित संख्या में ही अयोध्या आने की अपील की गई है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार दिवाली इसलिए खास क्योंकि कोरोना के बीच भी लोग अपने भगवान को याद करना नहीं भूले हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी इस बार अयोध्या में चौथा दीपोत्सव अधिक भव्य होगा। दिवाली के मौके पर रामलला के अस्थाई मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 नवंबर को अयोध्या में मौजूद रहेंगे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More