
भारत वार्ता, शिक्षा मंच : सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन को लेकर विकल्पों पर मंथन चल रहा है. विश्वविद्यालय के एक्टिंग वीसी प्रोफेसर पीसी जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि छात्रों के सेहत को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण फैसला है मगर छात्रों को अंक तो दिए जाएंगे. जो भी हो लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में मेरिट के आधार पर नामांकन होगा. यह मेरिट अंक और अन्य किन आधारों पर तय होगी इसको लेकर मंथन चल रहा है. जोशी ने आगे कहा, ‘मेरिट का आधार सीबीएसई के रिजल्ट भी हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस साल हम सेंट्रल युनिवर्सिटी कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) पर भी विचार कर चुके हैं और इसके बारे में पूरी कार्ययोजना तैयार कर मानव संसाधन मंत्रालय को भेजी जा चुकी है. यदि प्रवेश परीक्षा ली जाती है तो वह भी मेरिट का आधार होगी. यदि सरकार ने दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा लिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दिया तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को परीक्षा लिए जाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More